PM Modi IIT Kharagpur – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल के IIT खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली कार्यक्रम में शामिल हुए।
PM Modi IIT Kharagpur
75 साल के कार्यक्रम में पीएम ने इस मौके पर सिक्का जारी किया। अपने भाषण में पीएम मोदी ने इनोवेशन, डवलपमेंट और IIT खड़गपुर के बारे में बात की।
पीएम ने कहा IIT ने यहां बहुत से माइल स्टोन बनाए। 75 सालों में भारत ने बैलगाड़ी से बुलेट ट्रेन तक, डाकपत्रों से सोशल मीडिया तक बहुत कुछ बदलते देखा है।
पीएम मोदी ने कहा- बंगाल की वो धरती है, जहां से नेशनल मूवमेंट बने। यह संस्थान वहीं पर बना है जो स्वंत्रता सेनानियों का डिटेंशन कैंप हुआ करता था। उस समय उनकी गतिविधि आज भी मंत्र की तरह गूंजती होगी।
पीएम मोदी ने कहा- मैं यहां सभी स्टूडेंट, स्टॉफ को, सभी एल्यूमिनाई को बधाई देता हूं। साथियों IIT की यादें ऐसी होती हैं, जिसकी यादें सालों तक याद रहती हैं। वे चाय पर इसकी चर्चा करते हैं।
PM Modi IIT Kharagpur – पीएम मोदी ने कहा भारत में 50 साल पहले एक कंपनी सेमीकंडक्टर बनाने आई थी, उसे लाल झंडा दिखाकर रोक दिया गया।
जब मैं आया तो खुद अफसरों के साथ बैठकर फाइलें तैयार करवाईं। आज भारत चार सालों में ढेर सारी सेमी कंडक्टर फैसिलिटी शुरू हुई।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज हमारा सामर्थ्य इससे तय होता है कि हम कितनी चुनौतियों को चुनौती देने का साहस करते हैं।
उन्होंने कहा, “मेरे स्वभाव में है कि मैं चुनौती को चुनौती दिए बिना नहीं रह सकता। मरी पड़ी सोच को जीने वाले लोग जिंदगी नहीं जी सकते।
