सूर्य ग्रहण 2020 – जानें किन राशियों पर रहेगा क्या प्रभाव, करें क्या उपाय

धर्म - कर्म

सूर्य ग्रहण 2020 – 21 जून को सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। 26 दिसंबर 2019 के बाद भारत में करीब 6 महीने के बाद ही लंबा सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। इस सूर्य ग्रहण का भी व्यापक असर देश और दुनिया पर दिखेगा।

2019 के ग्रहण से देश को कई प्रकार की मुसीबतें झेलनी पड़ेगी ऐसा पहले ही बताया जा चूका था। इस ग्रहण के दौरान सूर्य एक चमकीले छल्ले के समान दिखेगा। यह कंकण सूर्य ग्रहण सुबह 9 बजकर 15 मिनट 58 सेकंड पर शुरू हो जाएगा और दोपहर 3 बजकर 4 मिनट 1 सेकंड पर समाप्त होगा। यानी यह सूर्यग्रहण कुल 5 घंटे 48 मिनट और 3 सेकंड के लिए होगा। लेकिन इस सूर्यग्रहण का आरंभ और समापन का समय अलग अलग जगहों पर अलग-अलग रहेगा।

ग्रहण का आरंभ भारत में 9 बजकर 56 मिनट से हो रहा है इसलिए नियमानुसार ग्रहण से 12 घंटे पहले ग्रहण का सूतक लग जाएगा। वैसे जिस नगर में ग्रहण का आरंभ जिस समय से हो रहा है उसी अनुसार ग्रहण का सूतक का समय भी लागू होगा।

ग्रहण का प्रारम्भ और मोक्ष का समय

कोलकाता में ग्रहण का प्रारम्भ समय 10.46 से है और मोक्ष 14.17 को होगा। जयपुर में ग्रहण का प्रारम्भ और मोक्ष समय क्रमशः 10.15 से 13.44 है। दिल्ली में 10.20 से 13.49 तक होगा। मुम्बई में 10.01 को प्रारम्भ होकर 13.28 को मोक्ष होगा।

सूर्य ग्रहण का प्रभाव सभी 12 राशियों पर 

मेष :
पद-सम्मान की प्राप्ति।

वृषभ :
व्यापार में हानि, परेशानी।

मिथुन :
घटना-दुर्घटना।

कर्क :
चोट की आशंका।

सिंह :
जीवनसाथी को सुख।

कन्या :
शुभ समाचार।

तुला :
वाद-विवाद हो सकता है।

वृश्चिक :
परेशानी।

धनु :
जीवनसाथी को कष्ट।

मकर :
शुभ।

कुंभ :
तनाव व मानसिक परेशानी।

मीन :
अधिक खर्च रहेगा।

उपाय

मेष राशि – हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृष राशि – गणपति की आराधना करें।

मिथुन राशि – भगवान विष्णु व श्रीकृष्ण की आराधना करें।

कर्क राशि – भगवान शिव की आराधना करें।

सिंह राशि – आदित्य ह्दय स्त्रोत का पाठ करें।

कन्या राशि – सूर्यदेव के बीज मंत्र का जाप करें।

तुला राशि – मां दुर्गा की उपासना करें।

वृश्चिक राशि – सुंदरकांड का पाठ करें।

धनु राशि – विष्णु सहस्रनाम के पाठ करें।

मकर राशि – शिव उपासना करें।

कुंभ राशि – सरसों तेल का दीपक जलाएं और सूर्य मन्त्र का जाप करें।

मीन राशि – निर्धनों को गेहूँ का दान करें।

इन सब उपायों के अलावा सभी राशि वाले गेहूँ, गुड़, गुलाब जामुन और दक्षिणा जरूरतमंद को देंवे और गीता जी के सातवें अध्याय का पाठ करें।

ज्योतिष प्रभाकर डॉ राकेश व्यास

Share from here