sunlight news

सत्ता में आए तो बंगाल में यूपी स्टाइल में खत्म करेंगे जंगलराज – दिलीप घोष

कोलकाता
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari
कोलकाता। बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने इशारे इशारे में कहा है कि बंगाल में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद समजविरोधियों की हालत विकास दुबे जैसी होगी। 
यूपी में कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे के एनकाउंटर को लेकर विपक्ष लगातार हमलावर हैं। सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने इस एनकाउंटर पर सवाल उठाए थे। ममता कैबिनेट में अल्पसंख्यक मंत्री फिरहाद हकीम ने विकास दुबे एनकाउंटर में उत्तर प्रदेश पुलिस को अपराधी करार दिया है।
इसी पर शनिवार सुबह दिलीप घोष ने पलटवार किया है। इको पार्क में वह मॉर्निंग वॉक के लिए पहुंचे थे। इस दौरान मेदनीपुर के सांसद घोष ने मीडिया से कहा कि जिनकी कमर में दम नहीं है वे एनकाउंटर के बारे में क्या बात करेंगे?
उन्होंने कहा कि जो एनकाउंटर को लेकर सवाल खड़ा कर रहे हैं उनके पास एनकाउंटर करने की क्षमता है क्या? वे  केवल विपक्षी नेताओं पर गोली चला सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी शासन में रहेगी तो क्या हो सकता है यह उत्तर प्रदेश में दिखा दिया है। 
दिलीप घोष ने कहा कि पश्चिम बंगाल में गुंडाराज है। यहां कानून व्यवस्था है ही नहीं। कानून व्यवस्था क्या होती है, अगर यह समझना है तो भारतीय जनता पार्टी के शासन वाले राज्यों में जाकर देखनी चाहिए। भाजपा जब बंगाल में सरकार में आएगी तो दिखा देगी कि जंगलराज को कैसे खत्म किया जाता है। 
Share from here