sunlight news

महाराष्ट्र : राजभवन के 16 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

अन्य
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari
महाराष्ट्र के राजभवन में 16 कर्मचारियों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पाजिटिव पाई गई है। इसलिए राजभवन को पूरी तरह सैनेटाइज कर दिया गया है। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पूरी तरह स्वस्थ है लेकिन उन्होंने खुद को एकांतवास में कर लिया है। 
जानकारी के अनुसार राजभवन में कार्यरत इलेक्ट्रिशियन का कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पाज़िटिव पाया गया था। इसके बाद राजभवन के लगभग 100 कर्मचारियों की कोरोना टेस्ट करवाई गई थी। इनमें में से 55 लोगों की रिपोर्ट आई, जिसमें 16 कर्मचारी कोरोना पाजीटिव पाए गए हैं। 45 कर्मचारियों की रिपोर्ट रविवार को शाम तक आने वाली  है। 
राजभवन में कोरोना की दस्तक की जानकारी मिलते ही मुंबई नगर निगम के कर्मचारी तत्काल वहां पहुंचे और राजभवन को पूरी तरह सैनेटाइज किया गया है। 
Share from here