sunlight news

पश्चिम बंगाल – भाजपा विधायक की अस्वाभाविक मौत

बंगाल
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

पश्चिम बंगाल में जैसे-जैसे 2021 का विधानसभा चुनाव करीब आते जा रहा है, राजनीति बढ़ने लगी हैं। अब भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक की अस्वाभाविक मौत हो गई है। उनका नाम देवेंद्र नाथ रॉय हैं। वह उत्तर दिनाजपुर के हेमताबाद विधानसभा केंद्र से विधायक थे।

 

सोमवार सुबह उनके गांव तार में स्थानीय लोगों ने उन्हें घर के पास फंदे से लटका हुआ देखा। वह लूंगी और शर्ट पहने हुए थे। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। 

 

भाजपा का दावा है कि उनके शरीर पर जख्मों के कई निशान हैं। उनकी हत्या करने के बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए फंदे से टांग दिया गया है। इसका आरोप स्थानीय तृणमूल कार्यकर्ताओं पर लगाया जा रहा है। 
देवेंद्र नाथ रॉय 2016 में माकपा के टिकट पर विधायक बने थे। उन्होंने अपने निकटवर्ती तृणमूल प्रत्याशी सविता छेत्री को 13000 से अधिक वोटों से हराया था। 2019 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था। 
पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। राजनीतिक रंजिश में हत्या हुई है या उन्होंने खुदकुशी की है, इस बारे में पुलिस ने अभी तक कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। तृणमूल कांग्रेस की ओर से इस मामले में कोई सफाई नहीं दी गई है। 
Share from here