पश्चिम बंगाल – 24 घंटे में मिले अबतक के सबसे ज्यादा 2291 संक्रमित, 39 की मौत

बंगाल
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

सनलाइट। पश्चिम बंगाल में 24 घंटे में कोरोना के अबतक के सबसे ज्यादा 2291 संक्रमित मिले हैं जिनमे कोलकाता से 692, उत्तर 24 परगना से 624 और हावड़ा से 225 मिले हैं। जिसके बाद अबतक कुल मामलों की संख्या 49321 हो गई है।

24 घंटे में 1615 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है जिसके बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 29650 हो गई है। 24 घंटे में 39 लोगों की मौत भी हुई है जिसके बाद मौत का आंकड़ा 1221 हो गया है। राज्य में अब 18450 एक्टिव केस हैं।

Share from here