IPL – 19 सितंबर से हो सकती है 13वें संस्करण की शुरुआत

खेल
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

IPL के 13वें संस्करण की शुरुआत 19 सितंबर 2020 से होने की संभावना है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के एक अधिकारी के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा टी 20 विश्व कप को स्थगित करने की घोषणा के बाद, 19 सितंबर से 10 नवंबर तक एक विंडो खाली है, जिसमे IPL का आयोजन कराया जा सकता है।

हालांकि, अधिकारी ने कहा कि अंतिम निर्णय केवल आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक में लिया जाएगा। अधिकारी ने बताया, “हमने 19 सितंबर से 8 नवंबर की तारीख पर  एक अनौपचारिक चर्चा की लेकिन अंतिम निर्णय केवल गवर्निंग काउंसिल की बैठक में लिया जाएगा।” 
उन्होंने कहा, “हमें प्रशिक्षण शिविर, एसओपी आदि सहित अन्य चीजों पर भी चर्चा करनी होगी। बैठक के बाद ही अधिक स्पष्टता आ सकती है।” 
बता दें कि इस साल के IPL की शुरुआत 29 मार्च से होनी थी, लेकिन कोरोनोवायरस महामारी के कारण टूर्नामेंट को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था।
Share from here