sunlight news

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना पॉजिटिव, ट्वीटर पर दी जानकारी

मध्य प्रदेश
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उन्होंने संपर्क में आने वाले लोगों से अपील की है कि वह कोरोना टेस्ट करा लें और निकट संपर्क वाले क्वारैंटाइन हो जाएं। तीन दिन पहले मुख्यमंत्री के साथ लखनऊ जाने वाले कैबिनेट मंत्री अरविंद भदौरिया की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और उनकी पत्नी की रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

 

सीएम चौहान ने शनिवार को ट्वीट करके खुद इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मैं कोरोना पॉजिटिव हो गया हूं। कोरोना गाइडलाइन का पूरा पालन कर रहा हूं। डॉक्टर की सलाह के अनुसार खुद को क्वारैंटाइन करूंगा और इलाज कराऊंगा । मेरी प्रदेश की जनता से अपील है कि सावधानी रखें, जरा सी असावधानी कोरोना को निमंत्रण देती है। मैंने कोरोना से सावधान रहने के हर संभव प्रयास किए लेकिन समस्याओं को लेकर के लोग मिलते ही थे। मेरी उन सब को सलाह है कि जो मुझसे मिले, वह अपना टेस्ट करवा लें।

Share from here