पश्चिम बंगाल – 24 घंटे में मिले 2997 संक्रमित, 56 की मौत

बंगाल
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

सनलाइट। पश्चिम बंगाल में 24 घंटे में कोरोना के 2997 संक्रमित मिले हैं जिनमे कोलकाता से 666, उत्तर 24 परगना से 582 और हावड़ा से 229 मिले हैं। जिसके बाद अबतक कुल मामलों की संख्या 107323 हो गई है।

24 घंटे में 2497 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है जिसके बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 78617 हो गई है। 24 घंटे में 56 लोगों की मौत भी हुई है जिसके बाद मौत का आंकड़ा 2259 हो गया है। राज्य में अब 26447 एक्टिव केस हैं।

Share from here