- सनलाइट,कोलकाता। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष पर विगत वृहस्पतिवार को कूचबिहार में हुए हमले के विरोध में उत्तर कोलकात्ता जिला द्वारा श्याम बजार से खन्ना सिनेमा तक एक विशाल जुलुस निकाला गया। जिलाध्यक्ष दिनेश पांडेय के नेतृत्व में निकले इस जुलुस में बड़ी संख्या में महिलायें भी शामिल थी। खन्ना सिनेमा मोड़ पर पथ अवरोध पुलिस के हस्तक्षेप के बाद हटाया गया। दिनेश पांडेय ने कहा कि पश्चिम बंगाल में आए दिन भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हो रहे तृणमूल कांग्रेस की नाकामी दर्शाता है। प्रदेश में भाजपा के बढ़ते जनाधार से तृणमूल कांग्रेस सरकार भयभीत हैं और इसीलिये गणतंत्र बचाओ यात्रा की अनुमति नहीं दे रही है। इस विरोध जुलुस में जिला उपाध्यक्ष राजेश राय, संजय मण्डल, आशीष त्रिवेदी, लक्ष्मी ओझा, पार्थो चोधरी, मो मुख्तार, संजय गुप्ता, आनन्द खरवार, जय सिंह, पंकज सिन्घानिया, नबोनाथ झा, दिनेश रतेरिया, रविकांत मिश्रा, यशवंत सिंह सहित काफी संख्या में भाजपा के पदाधिकारि और कार्यकर्ता शामिल थे।
युवा मोर्चा ने जलाया पुतला
जोड़ाबागान मोड़ पर भारतीय जनता युवा मोर्चा श्यामपुकुर पश्चिम मंडल के अध्यक्ष प्रमोद दुबे के नेतृत्व में ममता बनर्जी का पुतला जलाया। कार्यक्रम मे उत्तर कोलकाता के भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश पांडेय ने बताया जब से बीजेपी का जनाधार बढ़ रहा है तब से आये दिन बीजेपी के कार्यकर्ताओं या नेताओ के ऊपर हमला लगातार बढ़ रहा है गणतंत्र बचाओ यात्रा को हम किसी भी कीमत में बंगाल में निकालेंगे चाहे उसके लिए हमे कुछ भी करना पड़े। कार्यक्रम में मयंक चतुर्वेदी, ललित सिंह, राम सेवक, मीना चौरसिया, वंदना दुबे, राहुल सिंह, अभिषेक सिंह, जगत सिंह, सचिन सिंह, अमित तुलसियान, सतेंद्र सिंह, पंकज पाठक, रोशन हलवाई, एम पी सिंह, छोटू, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।