सनलाइट। पश्चिम बंगाल में 24 घंटे में कोरोना के 3215 संक्रमित मिले हैं जिनमे कोलकाता से 541, उत्तर 24 परगना से 527 और हावड़ा से 172 मिले हैं। जिसके बाद अबतक कुल मामलों की संख्या 202708 हो गई है।
24 घंटे में 3054 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है जिसके बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 175139 हो गई है। 24 घंटे में 58 लोगों की मौत भी हुई है जिसके बाद मौत का आंकड़ा 3945 हो गया है। राज्य में अब 23624 एक्टिव केस हैं।
