सनलाइट। पश्चिम बंगाल में 24 घंटे में कोरोना के 3987 संक्रमित मिले हैं जिनमे कोलकाता से 894, उत्तर 24 परगना से 878 और हावड़ा से 275 मिले हैं। जिसके बाद अबतक कुल मामलों की संख्या 389576 हो गई है।
24 घंटे में 4129 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है जिसके बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 346262 हो गई है। 24 घंटे में 55 लोगों की मौत भी हुई है जिसके बाद मौत का आंकड़ा 7068 हो गया है। राज्य में अब 36246 एक्टिव केस हैं।
Share from here
