एक्टर विवेक का 59 साल की उम्र में निधन

अन्य

एक्टर विवेक का चेन्नई के अस्पताल में निधन हो गया है। वह 59 साल के थे। विवेक को 16 अप्रैल को हार्ट अटैक आने के बाद चेन्नई के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

 

वह ICU में डॉक्टर्स की निगरानी में थे। हालांकि आज सुबह 4.45 बजे उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।मालूम हो कि विवेक ने कोविड वैक्सीन का पहला डोज भी लिया था, जिसके बाद उन्होंने मीडिया से मुलाकात की थी और उन्होंने कोविड वैक्सीन लगवाने की जरूरत के बारे में बताया था।

Share from here