अफगानिस्तान में लगातार बिगड़ते हालातों के बीच भारत सरकार अपने नागरिकों को एयरलिफ्ट करा रही है। ताजा जानकारी के अनुसार भारतीय वायु सेना का विमान सी-17 आज सुबह ही काबुल से उड़ान भर चुका है। इसमें 168 यात्री सवार हैं।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने यह जानकारी ट्विटर के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि सी-17 विमान काबुल से भारत के लिए रवाना हो चुका है। इस विमान में 107 भारतीय नागरिक यात्रा कर रहे हैं।
