breaking news

अनिल देशमुख के मुंबई और नागपुर के घर पर ईडी की रेड, मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच शुरू

अन्य

महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के घर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी शुरू है। यह छापेमारी मुंबई और नागपुर दोनों जगहों पर चल रही है। मुंबई में अनिल देशमुख के घर ज्ञानेश्वरी बंगले और नागपुर के घर पर यह रेड शुरू है। मुंबई के घर पर ईडी की टीम तकरीबन 10 बजे के आसपास पहुंचने की जानकारी सामने आ रही है।

अनिल देशमुख पर मनी लॉन्डरिंग का भी आरोप लगा है। जिसके बाद प्रवर्तन निदेशालय ने यह रेड डाली है। 

Share from here