breaking news

मणिपुर के राज्यपाल ला.गणेशन को पश्चिम बंगाल का अतिरिक्त प्रभार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में जगदीप धनखड़ का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। मणिपुर के राज्यपाल ला.गणेशन को नियमित व्यवस्था होने तक, अपने स्वयं के कर्तव्यों के अलावा, प.बंगाल के राज्यपाल के कार्यों का निर्वहन करने के लिए नियुक्त किया गया है।

Continue Reading

पश्चिम बंगाल – पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2659 नए मामले

राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,659 नए मामले आए है जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 20,70,858 हो गई है। इस दौरान 2,476 लोग ठीक हुए हैं जिसके बाद कुल ठीक हुए की संख्या 20,18,791 हो गई है। इस दौरान 5 लोगों की मौत हुई है, कुल मौत की संख्या 21,276 है।

Continue Reading
breaking news

विमानों में आ रही गड़बड़ियों पर उड्डयन मंत्रालय और डीजीसीए अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक

बीते कुछ महीनों से उड़ान के दौरान कई विमानों में गड़बड़ियों के मामले सामने आने के बाद केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उड्डयन मंत्रालय और डीजीसीए अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की है। जिसमें उड़ान के दौरान नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोपरी बताते हुए आवश्यक कदम उठाने के आवश्यक निर्देश दिए हैं।

Continue Reading

जगदीप धनखड़ कल करेंगे नामांकन दाख़िल

एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ कल दोपहर 12 बजे नामांकन दाखिल करेंगे। कल ही जगदीप धनखड़ को एनडीए ने उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया था। 

Continue Reading
breaking news

मार्गरेट अल्वा होंगी विपक्ष की उपराष्ट्रपति उम्मीदवार

मार्गरेट अल्वा विपक्ष की उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार होंगी। शरद पवार ने प्रेस कांफ्रेंस में इसकी घोषणा की। मार्गेट अल्वा के नाम के साथ ही विपक्ष ने राजस्थान लिंक निकाल लिया है। मार्गेट अल्वा राजस्थान के साथ साथ, गोवा, उत्तराखंड और गुजरात की राज्यपाल रह चुकीं है। साथ ही मार्गेट अल्वा केंद्रीय मंत्री भी रह […]

Continue Reading
breaking news

फ्लाइट अटेंडेंट नहीं बनने के कारण हरिदेवपुर में छात्रा ने की आत्महत्या

पैसे की कमी के कारण फ्लाइट अटेंडेंट नहीं बनने के कारण डिप्रेशन में आई हरिदेवपुर की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। परिवार का दावा है कि 17 वर्षीय लड़की ने नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली। हरिदेबपुर थाने की पुलिस ने घटना में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है।

Continue Reading
breaking news

पीवी सिंधु ने जीता सिंगापुर ओपन, पीएम मोदी ने दी बधाई

सिंगापुर ओपन 2022 में भारत की बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने धमाल मचाते हुए खिताब अपने नाम कर लिया है। सिंधु ने फाइनल में चीन की वांग जी यी को 21-9, 11-21, 21-15 से शिकस्त दी। पीएम ने ट्वीट करके कहा कि सिंधु को पहली बार सिंगापुर ओपन चैंपियन बनने की बधाई. उन्होंने एक बार […]

Continue Reading

भारत ने रचा इतिहास, 200 करोड़ कोविड टीकाकरण का लक्ष्य हासिल

देश में 200 करोड़ कोरोना वैक्सीन डोज लगने का रिकॉर्ड बन चुका है। कोविन पोर्टल पर दी गई अपडेट जानकारी के मुताबिक भारत ने रविवार को दोपहर करीब 12 बजे कोरोना टीकाकरण के 200 करोड़ डोज के लक्ष्य को पूरा किया। केंद्र सरकार ने 15 जुलाई से ही 18 से 59 वर्ष आयुवर्ग के लोगों […]

Continue Reading
breaking news

पुलवामा में सुरक्षाबलों की टीम पर आतंकी हमला, एक जवान शहीद

पुलवामा में रविवार को आतंकियों ने सुरक्षाबलों की टीम पर हमला कर दिया। आतंकी हमले में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया है। बताया जा रहा है कि स्थानीय पुलिस और सीआरपीएफ के जवान नाके पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों की टीम पर हमला कर दिया। घटना गंगू क्रॉसिंग […]

Continue Reading
breaking news

विपक्ष आज कर सकता है उपराष्ट्रपति उम्मीदवार का एलान

भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबन्धन ने अपने उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का एलान कर दिया है। एनडीए की तरफ से पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं विपक्ष भी आज अपने उम्मीदवार के नाम का एलान कर सकता है।   विपक्षी पार्टियों ने आज इसके लिए एक अहम बैठक बुलाई […]

Continue Reading