Awadh Ojha Joins Aam Aadmi Party

Awadh Ojha Joins Aam Aadmi Party – अवध ओझा आम आदमी पार्टी में शामिल

दिल्ली

Awadh Ojha Joins Aam Aadmi Party – यूपीएससी टीचर अवध ओझा आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं।

Awadh Ojha Joins Aam Aadmi Party

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने उन्हें पार्टी ज्वाइन कराई। अवध ओझा को पार्टी ज्वाइन कराते हुए केजरीवाल ने कहा कि अवध ओझा शिक्षा के क्षेत्र में इस देश का जाना माना नाम है।

उन्होंने कहा कि हम किसी नेता के आने पर कहते हैं कि पार्टी मजबूत होगी लेकिन अवध ओझा के आने से शिक्षा क्षेत्र मजबूत होगी।

उन्होंने कहा कि हम भी राजनीति में आने से पहले एनजीओ में काम करते थे। अवध ओझा जब राजनीति में आए हैं तो शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में प्रगति होगी।

उल्लेखनीय है कि कोचिंग की दुनिया में अवध ओझा का नाम काफी प्रचलित है। उनका जन्म यूपी के गोंडा में हुआ था। बचपन से ही उन्हें IAS बनने का ख्वाब था।

ग्रेजुएशन के बाद ओझा UPSC की तैयारी के लिए दिल्ली आ गए। पर उन्हें इस परीक्षा में सफलता नहीं मिली।

इसके बाद कोचिंग में क्लास लेना शुरू कर दिया। उनके पढ़ाने का तरीका छात्रों को पसंद आ गया। इसके बाद धीरे धीरे वो लोकप्रिय होते गए।

Awadh Ojha Joins Aam Aadmi Party – अवध ओझा सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहते हैं, ओझा कई बड़े आईएएस संस्थानों में पढ़ा चुके हैं।

Share from here