Bengal Election 2026 – ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पश्चिम बंगाल के दौरे पर पहुंचे हैं।
Bengal Election 2026
कोलकाता पहुँचने के बाद ओवैसी ने हुमायूं कबीर की ‘आम जनता उन्नयन पार्टी’ (AJUP) के साथ चुनावी गठबंधन का औपचारिक ऐलान किया।
ओवैसी ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी इस बार पश्चिम बंगाल के चुनावी मैदान में पूरी ताकत के साथ उतरने के लिए तैयार है।
ओवैसी ने ममता सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि बंगाल में अल्पसंख्यकों को केवल वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया गया है, जबकि जमीनी स्तर पर उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है।
राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि ओवैसी और हुमायूं कबीर का यह गठबंधन TMC के पारंपरिक अल्पसंख्यक वोट बैंक में सेंध लगा सकता है, जिसका सीधा फायदा भारतीय जनता पार्टी (BJP) को मिलने की संभावना है।
ओवैसी आने वाले दिनों में मुर्शिदाबाद और मालदा में चुनावी जनसभाओं को भी संबोधित कर सकते हैं।
