Betting – क्रिकेट बेटिंग रैकेट चलाने वाला कोलकाता से गिरफ्तार, बीकानेर से….

कोलकाता

Betting – कोलकाता पुलिस की विशेष टीम ने ऑनलाइन बेटिंग एप से बेटिंग रैकेट चलाने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

Betting

उसे इंडियन एक्सचेंज प्लेस के एक बिल्डिंग के दूसरे तल्ले से गिरफ्तार किया है। उसका नाम प्रतीक पिंचा (32) है।

उसका घर शिबपुर के गंगेज गार्डन में है। उसे स्काईफेयर और स्काईएक्सचेंज एप्लीकेशन से बेटिंग रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

हेयर स्ट्रीट थाना में सेक्शन 61(2)/318(4) BNS r/w 3 & 4 WBG&PC एक्ट के तहत केस शुरू किया गया है।

प्रतीक पिंचा असल में बीकानेर का रहने वाला है और चार साल पहले हावड़ा आया था। उसने बताया कि वह एक बिज़नेसमैन है और पेपर का काम करता है।

उसके पास से एक होटल के कमरे की चाबी मिली है। उसके फ़ोन में अलग-अलग बेटिंग एप्लीकेशन मिले हैं। उसके पास 40,000 रुपये नगद भी मिला है। उसे 2 मार्च तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।

Share from here