भाजपा ने मनाया समर्पण दिवस

कोलकाता

सनलाइट, कोलकाता। भाजपा बस्ती उन्नयन सेल उत्तर कोलकाता जिला के तत्वाधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने उनका अनुसरण करने की बात कही। भाजपा बस्ती उन्नयन सेल उत्तर कोलकाता जिला संयोजक जय सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में स्वच्छ भारत अभियान के जिला संयोजक सुबोध चौधरी, सह-संयोजक सोनू सिंह, सह-संयोजक नेमीचंद गुप्ता, शिव कुमार गुप्ता, अनिर्बन भट्टाचार्य, अजय गुप्ता, मोo अलमगीर सहित काफी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

दूसरी ओर संयुक्त रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा और महिला मोर्चा श्यामपुकुर पश्चिम मंडल के तत्वाधान में समर्पण दिवस मनाया गया।
इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष मंजू शर्मा, मीना चौरसिया, पूर्णिमा चक्रवर्ती, वंदना दुबे, अजय सिंह, सनी सिंह, राहुल दुबे, परेश बागड़ी राहुल सिंह, तारक नाथ मिश्रा, राम सेवक ,सोनम चौधरी, सचिन सिंह, पंकज पोद्दार, प्रकाश राय, अशोक यादव, रमेश चतुर्वेदी, उमेश राय, सौरभ उपाध्याय, सतेंद्र सिंह, अमित तुलसियान, अजय गुप्ता, शिव गुप्ता, उत्तम सोनकर, दीपक राय, सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रमोद दुबे ने किया।

Share from here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *