सनलाइट, कोलकाता। भोमिया बाबा भक्त मण्डल, कोलकाता द्वारा भोमिया जी महाराज का द्वादश प्रतिष्ठा महोत्सव श्री जैन श्वेताम्बर पंचायती मन्दिर बड़ाबाजार में शुक्रवार को मनाया गया।

प्रातः 7:30 बजे परमात्मा भगवन्त के स्नात्र महोत्सव के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रातः 9:30 बजे भोमिया जी महाराज की अष्ट-प्रकारी पूजा की गयी। साथ ही भजनों की प्रस्तुति संस्था के सदस्य एवं श्री महावीर जैन मण्डल हावड़ा द्वारा की गयी।
शाम 6:15 बजे से “एक शाम-बाबा भोमिया के नाम” (संगीतमयी प्रस्तुति) श्री जैन श्वेताम्बर मित्र मंडल, श्री वीर मंडल, श्री आदिश्वर मंडल, श्री जैन गौतम मंडल, श्री महावीर जैन मंडल एवं भोमिया बाबा भक्त मण्डल द्वारा समधुर भजनों से की गयी।
रात्रि 10 बजे बाबा की आरती की गयी। दिन भर भक्तों का तांता लगा रहा और पूरा प्रांगण जयकारे की गूंज से गुंजित रहा।
प्रतिष्ठा महोत्सव को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष जिनेन्द्र गोलछा, सचिव अमित कोठारी, कार्यकर्ता वीरू लुनिया, नरेंद्र पटावरी,संजय गांधी, शैलेश कोठारी,सुरेश कोचर, शिखर (गप्पू) गोलछा,योगेश दूगड़,ब्दीप जैन,दिलीप दुगड़,विपुल संघानी, मूलचंद कोचर ने मुख्य भूमिका निभायी।
समीर नाहटा ने भक्तों का स्वागत किया। जेठमल मनीष कुमार कोचर, लालचंद ज्ञानचंद विमल चन्द सेठिया, कंवरलाल मनोज कुमार झंवरी, सुशील, राजेश गोलछा,सुरेंद्र खटेड आदि ने उपस्थिति दर्ज की और पूजा सेवा भक्ति का आनंद उठाया।
कार्यक्रम का संचालन आशीष कोचर द्वारा किया गया। संस्था के मार्गदर्शक ललित लुनिया द्वारा महोत्सव को सफल बनाने हेतु सकल संघ का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम की जानकारी प्रीति सेठिया ने दी।