बिहार डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने लिया VRS, लड़ सकते हैं चुनाव

बिहार

बिहार के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गुप्तेश्वर पांडेय ने मंगलवार को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) की घोषणा कर दी। आनन फानन में ही राज्य सरकार ने उनका वीआरएस स्वीकार भी कर लिया और राज्यपाल ने भी इस पर अपनी मंजूरी दे दी है। इसके बाद एसके सिंघल बिहार के नए डीजीपी बनाए गए

पिछले पंद्रह दिनों से उनके इस कदम की चर्चा थी। माना जा रहा था कि वे पुलिस की नौकरी छोड़कर राजनीति में किस्मत आजमाने की सोच रहे हैं। हांलाकि दो दिन पहले ही बक्सर में उन्होंने इसका खंडन किया था। यह भी कहा था कि मैं इस विषय पर सफाई देते-देते परेशान हूं। किन्तु आज देर रात उनके वीआरएस लेने की चर्चा हकीकत में बदल गई। 
गुप्तेश्वर पांडेय की सेवा के सिर्फ पांच महीने बाकी हैं। वे फरवरी माह में रिटायर होने वाले थे। इस बीच राजनीतिक गलियारों में खबर तैरने लगी कि वे बक्सर से विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। बक्सर उनका गृह जिला है। 
उल्लेखनीय है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में वे काफी मुखर होकर बयान दे रहे थे, जिसके कारण वे काफी चर्चा में आ गये थे।
Share from here