बिहार चुनाव 2020 – हुआ तारीखों का ऐलान, तीन चरणों मे होगा मतदान

बिहार

कोरोना काल के बीच चुनाव आयोग ने बिहार चुनाव के तारीखों की घोषणा कर दी है। 3 चरणों में होंगे चुनाव।  पहले चरण में 71 सीटों के लिए चुनाव 28 अक्टूबर को होंगे, दूसरे चरण में 94 सीटों के लिए 3 नवंबर को होंगे मतदान और तीसरे चरण में 78 सीटों के लिए 7 नवंबर को होंगे चुनाव। वोटों की गिनती 10 नवम्बर को होगी। 

 

बिहार चुनाव के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा बताए गए मुख्य बिंदु –

  • बूथ पर मतदाताओं की संख्या घटाई गई है जिसके बाद एक बूथ पर एक हजार मतदाता होंगे।
  • नए सुरक्षा मानकों के साथ होंगे चुनाव।
  • मतदान का समय 1 घंटे बढ़ाया गया है जिसके बाद सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी।
  • 5 से ज्यादा लोग घर जाकर प्रचार नही कर सकेंगे।
  • नामांकन ऑनलाइन भी भर सकेंगे।
  • चुनाव प्रचार सिर्फ वर्चुअल होगा।
  • कोरोना मरीज आखिरी घंटे में वोट डालेंगे।
  • सभी मतदान केंद्र ग्राउंड फ्लोर पर होंगे।
  • उम्मीदवारों के बारे में जानकारी वेबसाइट पर डालनी होगी।
  • अपराधिक केस के बारे में अखबार में बताना होगा।
Share from here