बीकानेर। बीकानेर में कोरोना संक्रमण के कारण लगातार पॉजिटिव मरीज सामने आ रहे है। बुधवार को पांच कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है, जो कि उसी महिला के रिश्तेदार है जिसकी कोरोना से पीबीएम अस्पताल में मौत हुई थी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी एल मीणा ने बताया कि बुधवार को आई रिपोर्ट में पांच नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए है। जिसके बाद प्रशासन ने संबंधित क्षेत्रों में ऐहतियात बढ़ा दी गई है।
बता दें कि अब बीकानेर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 20 हो गया है। आज कोरोना पॉजिटिव पाए गए पांचों में से तीन नाबालिग बच्चियां है जिनकी उम्र 6, 11 व 12 वर्ष है तथा दो पुरुष है जिनकी उम्र 40 व 42 वर्ष है। ये पांचों लौहारों की बस्ती के रहने वाले है। इन पांचों की रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई।
