बीरभूम के मयूरेश्वर में पेट्रोल पंप मालिक की हत्या से हड़कंप मच गया है। घटना कल रात करीब 11 बजे की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पंप मालिक कमलकांति दे पेट्रोल पंप से सैंथिया अपने घर लौट रहा था।
मयूरेश्वर थाने के शारदा मोड़ इलाके में कुछ बदमाशों ने उन्हें कथित तौर पर पीछे से गोली मार दी। वह मौके पर गिर पड़ा। सेेंथिया स्टेट जनरल अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
