sunlight news

शुभेंदु के विधायक पद छोड़ने पर भाजपा ने किया स्वागत

बंगाल
कोलकाता। ममता कैबिनेट के पूर्व मंत्री एवं जनप्रिय नेता शुभेंदु अधिकारी के कैबिनेट से इस्तीफा देने के बाद अब विधायक पद छोड़ने का भी भाजपा ने स्वागत किया है। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और बंगाल भाजपा के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय ने कहा है कि शुभेंदु ने सराहनीय कदम उठाया है। वह भाजपा में आएंगे तो उनको सहर्ष स्वीकार किया जाएगा।
वही शुभेंदु से जुड़े सूत्रों के मुताबिक एक या दो दिनों में उनके पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा देने की संभावना है और आगामी दिनों में वह भगवा खेमे से जुड़ सकते हैं।
बुधवार को मुकुल ने अधिकारी के फैसले का स्वागत किया और कहा कि जिस दिन राज्य मंत्रिमंडल से शुभेंदु ने इस्तीफा दिया था, मैंने कहा था कि अगर वह तृणमूल छोड़कर भाजपा में शामिल होते हैं तो मुझे खुशी होगी। आज उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया और मैं उनके फैसले का स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा कि शुभेंदु जन नेता हैं और गंभीर मंथन के बाद ही उन्होंने यह फैसला किया होगा। अगर वह भाजपा में शामिल होते हैं तो इससे पार्टी को फायदा होगा। तृणमूल कांग्रेस ताश के पत्तों से बने घर की तरह ढह रही है।
शुभेंदु के भाजपा में शामिल होने के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा इस बारे में फैसला करेगी। 
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने भी शुभेंदु के फैसले की सराहना की और कहा कि भाजपा को उनका स्वागत करते हुए खुशी होगी। 
Share from here