budget session president speech

Budget Session – राष्ट्रपति मुर्मू ने पेश किया सरकार का रिपोर्ट कार्ड, जानिए अभिभाषण की मुख्य बातें 

देश

Budget Session से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जॉइंट सेशन को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ये नए सदन में उनका पहला संबोधन है।

Budget Session

उन्होंने इस दौरान सरकार के पिछले पांच साल के काम बताए और कहा कि ये आजादी के अमृतकाल की शुरुआत है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने सम्बोधन (Budget Session) में राम मंदिर हुए कहा कि मंदिर के निर्माण की आकांक्षा सदियों से थी, जो कि आज सच हो चुका है।

उन्होंने आगे कहा कि जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने को लेकर शंकाएं थीं, आज वे इतिहास हो चुकी हैं।

संसद में अपने अभिभाषण के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, बीते सालों में विश्व ने दो बड़े युद्ध देखे और कोरोना जैसी वैश्विक महामारी का सामना किया।

ऐसे वैश्विक संकटों के बावजूद मेरी सरकार ने देश में महंगाई को काबू में रखा, सामान्य भारतीय का बोझ नहीं बढ़ने दिया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, आज दुनिया के कुल रियल टाइम डिजिटल लेनदेन का 46 प्रतिशत भारत में होता है।

पिछले महीने UPI से रिकॉर्ड 1200 करोड़ ट्रांजेक्शन हुए हैं। इसके तहत 18 लाख करोड़ रुपए का रिकॉर्ड लेनदेन हुआ है।

Share