breaking news

पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी की हिरासत 31 अगस्त तक बढ़ाई गई

पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी को SSC घोटाला मामले में 31 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया। आज न्यायिक हिरासत समाप्त होने के बाद कोलकाता में सत्र न्यायालय लाया गया था जिसके बाद उन्हें फिर 14 दिन की हिरासत में भेजा गया।

Continue Reading

केएलओ के कैलाश कोच और पत्नी स्वप्ना कोच ने पश्चिम बंगाल पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण

प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन कम्पतापुर लिबरेशन ऑर्गनाइजेशन (केएलओ) के महासचिव कैलाश कोच और पत्नी स्वप्ना कोच ने पश्चिम बंगाल पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया। बंगाल के डीजीपी मनोज मालवीय ने केएलओ के अन्य कार्यकर्ताओं से हथियार छोड़ने और मुख्यधारा में शामिल होने का आग्रह किया।

Continue Reading
breaking news

आयकर विभाग की कोलकाता में 30 जगहों पर छापेमारी

आयकर विभाग ने कोलकाता में 30 जगहों पर छापेमारी की है। 3 कंस्ट्रक्शन कंपनियों के दफ्तरों में तलाशी चल रही है। कथित तौर पर फर्जी कंपनी खोलकर निर्माण कंपनी के कार्यालय में पैसे पहुंचाए गए। आरोप है कि उस पैसे से कई जगह निर्माण कार्य चल रहा है।

Continue Reading
breaking news

आज कलकत्ता हाईकोर्ट में हाजिर होगी अनुब्रत मंडल की बेटी सुकन्या

अनुव्रत मंडल की बेटी सुकन्या मंडल को अपनी स्कूल की नौकरी में बेनियम की शिकायत पर आज हाईकोर्ट में हाजिर होना है। अनुब्रत के परिजन और करीबी समेत 6 लोगों को नौकरी में पेश करने का आदेश दिया है। सूत्रों के मुताबिक सुकन्या के आज कोर्ट में पेश होने की संभावना है। अनुब्रत के रिश्तेदार […]

Continue Reading

अगले 6 महीनों में नई टीएमसी सामने आएगी – दक्षिण कोलकाता में लगे पोस्टर

दक्षिण कोलकाता में टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की फोटो के साथ पोस्टर लगे हैं। पोस्टर में लिखा गया है, “अगले 6 महीनों में एक नई टीएमसी सामने आएगी। ठीक वैसी ही जैसे साधारण लोग चाहते हैं।” इस पोस्टर में पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी की फोटो नही लगी है।

Continue Reading
breaking news

राइटर्स बिल्डिंग में लगी आग

राइटर्स बिल्डिंग में आग लग गई है। मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुँच गई है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नही चल पाया है। बताया जा रहा है कि आग  एनआरआई कार्यालय में लगी है। हालांकि इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जिस कमरे में आग लगी, […]

Continue Reading
breaking news

बढ़ रहा है डेंगू का प्रकोप, अगस्त में 7 गुना बढ़े मामले

कोलकाता समेत राज्यभर मे डेंगू का प्रकोप बढ़ने लगा है। पिछले साल की तुलना में अगस्त के पहले सप्ताह तक पश्चिम बंगाल में डेंगू के मामले लगभग सात गुणा बढ़ गए हैं। कम से कम 11 नगरपालिकाओं को उन क्षेत्रों की पहचान की गई है, जहां तेजी से बुखार के मामले बढ़े हैं।   राज्य […]

Continue Reading
breaking news

सीबीआई के सामने चुप्पी साधे हैं अनुब्रत मंडल

अनुब्रत मंडल अपनी गिरफ्तारी के चार दिन बाद भी चुप्पी साधे हुए हैं। सीबीआई उनसे नाम लेकर पूछताछ करेगी। गाय तस्करी मामले में संपत्ति को लेकर के अनुब्रत मंडल की बेटी भी सीबीआई की जांच के घेरे में आ सकती है। बेटी से पूछताछ करने से पहले अनुब्रत से दोबारा पूछताछ की गई। सीबीआई ने […]

Continue Reading
breaking news

अर्पिता से पूछताछ करने अलीपुर महिला सुधार केंद्र पहुंची ईडी की टीम

अलीपुर महिला सुधार केंद्र में ईडी की टीम अर्पिता से पूछताछ करने पहुंची। करीब 12:30 बजे ईडी की 3 महिला अधिकारी महिला सुधार केंद्र पहुंची। करीब 3 घंटे से अर्पिता से पूछताछ कर रही हैं।

Continue Reading
breaking news

आज खेला होबे दिवस मना रही है तृणमूल

तृणमूल आज पूरे राज्य में खेला होबे दिवस मना रही है। जगह जगह सड़कों पर उतरकर जुलूस निकाले जा रहें हैं। इसी क्रम में मानिकतला में भी जुलूस निकाला गया।  मनिकतल्ला से राजाबाजार तक के इस जुलूस में शुवेंदु अधिकारी का मुखौटा पहना एक व्यक्ति कमर में रस्सी डालकर साथ चल रहा था। तृणमूल ने […]

Continue Reading