chandragrahan 2025

26 मई को इस साल का पहला चंद्र ग्रहण

देश

साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई को लगने वाला है। 26 मई 2021 को लगने वाले चंद्र ग्रहण का सूतक सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर प्रारंभ होगा और दोपहर 3 बजकर 15 मिनट पर स्पर्श होगा। कोलकाता में चंद्रोदय 6 बजकर 14 मिनट पर होगा इसलिए यहाँ ग्रहण प्रारम्भ 6 बजकर 14 मिनट पर होगा और ग्रहण समाप्‍त होगा 6 बजकर 23 मिनट पर। 

सूतक काल 

जहां-जहां ग्रहण दिखाई देगा वहां वहां सूतक काल मान्य होगा और जहां नहीं दिखाई देगा वहां मान्य नहीं होगा। भारत के अधिकांश हिस्सों में यह चंद्र ग्रहण नहीं दिखाई देगा। इसीलिए वहां सूतक काल मान्य नहीं होगा। यह चंद्र ग्रहण ग्रहण भारत के पूर्वी राज्यों अरुणाचल, मिजोरम, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, असम और मेघालय सहित बंगाल और पूर्वी उड़ीसा में भी देखा जा सकेगा। अत: इन राज्यों में सूतक मान्य होगा।

विदेश में कहां नजर आएगा 

भारत के अलावा यह चंद्र ग्रहण जापान, बांग्लादेश, सिंगापुर, बर्मा, दक्षिण कोरिया, फिलीपींस, उत्तरी एवं दक्षिणी अमेरिका, प्रशांत और हिंद महासागर क्षेत्र में देखा जा सकेगा।

Share from here