chhath puja 2023

Chhath Puja 2023 का दूसरा दिन, खरना आज

धर्म - कर्म

Chhath Puja 2023 – 17 नवंबर से लोक आस्था का महापर्व ‘छठ’ शुरू हो चुका है। चार दिनों तक चलने वाला ये पर्व सभी के लिए बहुत खास है।

Chhath Puja 2023

छठ पूजा न केवल बिहार में बल्कि देश के कई राज्यों में भी बड़े धूमधाम से मनाई जाती हैं। इसकी शुरुआत नहाय-खाय के साथ होती है।

छठ के पहले दिन नहाय-खाय, दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। फिर उसके अगले दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ महापर्व का समापन होता है।

छठ के सभी दिनों का विशेष महत्व होता है। हालांकि, छठ के दूसरे दिन का विशेष महत्व होता है। इस दिन खरना किया जाता है। साथ ही इससे जुड़े कई नियमों का ध्यान भी रखा जाता है।

खरना

आज 18 नवंबर 2023 को छठ का दूसरा दिन है। दूसरे दिन खरना किया जाता है। छठ पूजा के दूसरे दिन महिलाएं पूरे दिन उपवास रखती हैं।

शाम के समय मिट्टी के नए चूल्हे पर गुड़ की खीर प्रसाद के रूप में बनाई जाती है। इसी प्रसाद को व्रती ग्रहण करते हैं।

Chhath Puja 2023

  • खरना वाले दिन घर में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
  • इस दिन बनने वाला प्रसाद को चखने की भूल न करें।
  • छठ पर्व के दिनों में घर में प्याज और लहसुन का सेवन न करें।
  • सूर्य को अर्घ्य दिए बिना किसी भी चीज का सेवन न करें।
Share from here