Chhath Puja 2024 – नहाय खाय के साथ आज से छठ महापर्व की शुरुआत हो चुकी है। नहाय खाय छठ पूजा का पहला और सबसे महत्वपूर्ण दिन है।
Chhath Puja 2024
यह दिन पूरे उपवास और अनुष्ठानों की शुरुआत का प्रतीक है। इस दिन व्रती स्नान करते हैं और शुद्ध भोजन ग्रहण करते हैं।
आज व्रती महिलाएं तालाब और नदी में स्नान करके घिया की सब्जी और भात खाकर व्रत का संकल्प लेंगी। ऐसा माना जाता है कि यह भोजन करने से साधक के जीवन में सकारात्मकता का संचार होता है।
कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से छठ पर्व का शुभारंभ होता है और सप्तमी तिथि को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर इस पर्व का समापन हो जाता है।
यह पर्व सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित होता है। इस साल आज यानी 5 नवंबर से छठ पर्व की शुरुआत हो रही है।