breaking news

सांसद सुनील मंडल के भाजपा कार्यालय पहुंचने पर तृणमूल कार्यकर्ताओं का जबरदस्त विरोध 

कोलकाता

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले सांसद सुनील मंडल का शनिवार सुबह कोलकाता के हेस्टिंग्स स्थित भाजपा कार्यालय में पहुंचने के दौरान सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त विरोध कर हंगामा किया। उनके खिलाफ नारेबाजी कर काले झंडे दिखाए और उनकी गाड़ी के सामने लेटकर उन्हें रोकने की कोशिश की।  इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद थे जिनके साथ तृणमूल कार्यकर्ताओं की धक्का मुक्की हुई। 

तृणमूल कार्यकर्ताओं ने न केवल उन्हें मंच से काले झंडे दिखाए बल्कि उनकी गाड़ी के सामने भी लेट गए। इसे देखकर भाजपा कार्यकर्ता भी उग्र होने लगे जिसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप किया लेकिन हंगामा थम नहीं रहा था जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और सुनील मंडल की सुरक्षा में तैनात  सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें अपने घेरे में लेकर सकुशल पार्टी दफ्तर में पहुंचाया। 
Share from here