CM Mamata Banerjee – SIR में नाम काटे जाने के विरोध में पिछले शुक्रवार से धरने पर बैठीं तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने आज धरना खत्म कर दिया है।
CM Mamata Banerjee
सोमवार के बाद आज भी अभिषेक बनर्जी ने मुख्यमंत्री से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए धरना खत्म करने का अनुरोध किया।
आज सीएम ने घोषणा की कि धरना खत्म किया गया है लेकिन यह संघर्ष जारी रहेगा। सीएम ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर खुशी जाहिर की।
सीएम ने कहा कि चुनाव की घोषणा होने के बाद भी नाम विचाराधीन ही रहेंगे, इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने ट्रिब्यूनल के सामने अपील दायर करने का फैसला सुनाकर बंद रास्ता खोल दिया है।
