मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब की दुर्गा पूजा का उद्घाटन कर दिया है। इस दौरान उनके साथ गायक शान और सुजीत बोस भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंच से कहा कि सुजीत बाबू से एक ही अनुरोध है। उन्होंने फिर स बात दोहराते हुए कहा कि बाबू कह रही हूँ। उनसे सिर्फ यही अनुरोध है कि रास्ता बंद नही होना चाहिए। पिछले बार प्लेन को लेकर भी समस्या हुई थी। उन्होंने कहा आप एक मंत्री है आपको यह ध्यान रखना होगा।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने FD ब्लॉक की पूजा का उद्घाटन किया। FD ब्लॉक के बाद मुख्यमंत्री ने टाला प्रत्यय का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से पूजा शुरू हो गई है।