देश मे पिछले 24 घंटों में कोरोना के 12,408 नए मामले

देश
  • अबतक कुल 49,59,445 लोगों का टीकाकरण किया गया है।

 

पिछले 24 घंटों में भारत में 12,408 नए कोविड​​-19 मामले सामने आए है और 15,853 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके है। वहीं 120 लोगों की मौतें हुई हैं।

 

इसके अलावा अब तक के कुल मामलों की बात करें तो ये 1,08,02,591 है। 1,04,96,308 लोग पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। सक्रिय मामले 1,51,460 पर हैं जबकि 1,54,823 लोग जान गवां चुके हैं। वहीं कुल 49,59,445 लोगों का टीकाकरण किया गया है।

Share from here