पिछले 24 घंटे में कोरोना के 13,993 नए केस सामने आए हैं। इसी के साथ संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,09,77,387 हो गई है। बीते 24 घंटे में 101 मरीज़ों की मौत हुई है। अब तक देश में कुल 1,56,212 लोग घातक वायरस के चलते जान गंवा चुके हैं।
पिछले 24 घंटे में 10,307 मरीज ठीक हुए हैं। देश में अब तक 1,06,78,048 लोग खतरनाक वायरस को हराने में कामयाब रहे हैं। देश में कोरोनावायरस के एक्टिव मरीज 1,43,127 हो गए हैं।
