सनलाइट। देश मे 24 घंटे में कोरोना के 23,068 संक्रमित मिले है जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 10146846 हो गई है। इस दौरान 336 लोगों की मौत भी हुई है और कुल मौत की संख्या 147092 हो गई है।
24 घंटे में 24,661 लोग कोरोना से ठीक हुए है और कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 97,17,834 हो गई है। देश मे अब सक्रिय मामलों की संख्या 2,81,919 है।
