देश मे 24 घंटे में कोरोना के 27,071 नए मामले

देश

देश मे पिछले 24 घंटे में कोरोना के 27,071 नए मामले आए हैं, इस तरह कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 98,84,100 हो गई है। वहीं, इस दौरान 336 लोगों की मौत हुई है। इस तरह अब तक कुल 1,43,355 लोगों ने वायरस से जान गंवाई है।

 

24 घंटे में 30,695 मरीजों ने वायरस को मात दी है। देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 93,88,159 हो गई है। देश में कोविड-19 के सक्रिय मामले 3,52,586 हैं। 

Share from here