देश में 24 घंटे में कोरोना के 30,005 मामले, 33494 हुए ठीक

देश

देश मे पिछले 24 घंटे में कोरोना के 30,005 संक्रमित मिले हैं। इसके बाद कोरोना से संक्रमित होने वाले कुल मरीजों की संख्या 98,26,775 हो गई है। 

442 मरीजों ने पिछले 24 घंटे में संक्रमण के चलते दम तोड़ा है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 1,42,628 हो गई है। आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में 33,494 मरीजों ने वायरस को मात दी है। इसके बाद देश में संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या बढ़कर 93,24,328 हो गई है। वर्तमान में वायरस के सक्रिय मरीजों की संख्या 3,59,819 है। 

Share from here