कोलकाता। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता गुरुदास दासगुप्ता का गुरुवार को 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
3 नवंबर 1936 को जन्मे दासगुप्ता तीन बार उच्च सदन राज्यसभा के सदस्य रहे। वह पहली बार 1985 में राज्यसभा के सदस्य चुने गए। 1988 में वह दूसरी बार उच्च सदन के सदस्य बने। 1994 में दासगुप्ता तीसरी बार राज्यसभा पहुंचे।
2004 में वह लोकसभा सदस्य निर्वाचित हुए। दासगुप्ता 2009 में लगातार दूसरी बार लोकसभा के लिए चुने गए। दूसरी पारी में वह लोकसभा में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी संसदीय दल के नेता भी रहे।