Delhi CM Oath – रेखा गुप्ता आज दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। रामलीला मैदान में आज शपथ ग्रहण समारोह होगा।
Delhi CM Oath
50 साल की रेखा गुप्ता दिल्ली की नौवीं सीएम होंगी।बुधवार को उन्हें बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया था। रेखा दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी।
रेखा गुप्ता शालीमार बाग सीट चुनाव जीतकर आई हैं। उन्होंने इस सीट पर आम आदमी पार्टी की वंदना कुमारी को 29,595 वोटों से हराया था।
रेखा दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी। वह संघ से जुड़ी हैं। मुख्यमंत्री पद की रेस में प्रवेश वर्मा, सहित कई दिग्गज शामिल थे, मगर पार्टी ने आखिर में महिला नेतृत्व को दिल्ली की कमान सौंपी।
विधायक दल का नेता चुने जाने पर रेखा गुप्ता ने कहा कि ये पूरे देश की महिलाओं के लिए सम्मान की घड़ी है। मेरा एक-एक क्षण इस जिम्मेदारी को पूरा करने में लगेगा।
रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में कई वीआईपी/वीवीआईपी शामिल होंगे। दिल्ली की रेखा सरकार में 6 मंत्री शपथ ले सकते हैं।