breaking news

Delhi IGI Airport पर टर्मिनल-1 की छत का हिस्सा गिरा, 1 की मौत, उड़ानें रद्द

दिल्ली

Delhi IGI Airport पर एक बड़ा हादसा हो गया है। टर्मिनल-1 की छत का एक हिस्सा गिरने से एक शख्स की मौत हो गई जबकि 8 लोग घायल हो गए हैं।

Delhi IGI Airport

सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है। दोपहर 2 बजे तक कई उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। हादसा भारी बारिश के कारण हुआ।

भारी बारिश के कारण दिल्ली-NCR की सड़कें पानी से लबालब हैं। ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ गई है। रेल और मेट्रो की रफ्तार धीमी हो गई हो।

सिविल एविएशन मिनिस्टर के. राम मोहन नायडू ने घटना को लेकर सोशल मीडिया X पर लिखा- मैं निजी तौर पर हालात पर नजर रख रहा हूं।

सभी एयरलाइंस को टर्मिनल-1 पर प्रभावित यात्रियों की सहायता करने की सलाह दी गई है। घटनास्थल पर रेस्क्यू टीमें काम कर रही हैं। बचाव अभियान अभी भी जारी है।

Share