breaking news

Delhi – जल संकट के बीच कांग्रेस ने किया ‘आप’ सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

दिल्ली

Delhi में जल संकट को देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके में आप के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार और केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ ‘मटका फोड़’ विरोध प्रदर्शन किया। 

Delhi

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि “पानी के नाम पर जनता को धोखा दिया जा रहा है। गरीब लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। सरकारें आरोप-प्रत्यारोप का खेल खेल रही हैं।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि पहले से पानी की व्यवस्था क्यों नहीं की गई? वे राजनीति करने में व्यस्त थे। गूंगी-बहरी सरकार को जगाने के लिए दिल्ली में ‘मटका फोड़’ विरोध प्रदर्शन कर रहें हैं।

आप पर टैंकर माफिया के साथ मिलीभगत का आरोप भी लगा है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस ने संकल्प लिया है कि दिल्ली के हर कोने में ‘मटका’ फोड़ा जाएगा और सोई हुई सरकार को जगाया जाएगा।

Share