breaking news

देवेंद्र फडणवीस होंगे उप मुख्यमंत्री

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में अभी भी सब कुछ ठीक नही हो पाया है। देवेंद्र फडणवीस के सरकार में न रहने के ऐलान के बाद उनकी नाराजगी समझ आ रही थी। इसके बाद भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा था कि फडणवीस को उप मुख्यमंत्री बनना चाहिए।

इसके बाद अब अमित शाह ने ट्वीट कर कहा कि अध्यक्ष जे पी नड्डा के कहने पर देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा मन दिखाते हुए महाराष्ट्र राज्य और जनता के हित में सरकार में शामिल होने का निर्णय लिया है। यह निर्णय महाराष्ट्र के प्रति उनकी सच्ची निष्ठा व सेवाभाव का परिचायक है। इसके लिए मैं उन्होंने हृदय से बधाई देता हूँ।

Share