भारत की निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज देश की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगी। उनका शपथ ग्रहण समारोह संसद के सेंट्रल हॉल में होगा।
22 जुलाई को द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव में अपने प्रतिद्वंद्वी यशवंत सिन्हा पर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर इस पद पर देश की पहली महिला आदिवासी बन गई। द्रौपदी मुर्मू सुबह 8.30 बजे राजघाट पहुंची और पुष्पांजलि अर्पित की।
सुबह 10.15 बजे निर्वाचित राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी। इसके बाद 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। सुबह 10.23 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद को संबोधित करेंगी।