earthquake

उत्तर बंगाल में महसूस किए गए भूकंप के झटके

बंगाल

असम और उत्तर बंगाल में बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार में हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए. सुबह करीब 8:45 पर झटके महसूस किए गए।

असम के गोलपारा में आज सुबह 8.45 बजे भूकंप आया, जिसकी रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 5.2 रही. हालांकि, असम या उत्तर बंगाल में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

Share from here