प्राथमिक शिक्षा परिषद के पूर्व अध्यक्ष माणिक भट्टाचार्य को भर्ती भ्रष्टाचार मामले में ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। ईडी ने रात भर की पूछताछ के बाद देर रात 1 बजे माणिक भट्टाचार्य को गिरफ्तार किया। पलाशीपाड़ा से तृणमूल विधायक को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। ईडी सूत्रों के अनुसार पुछताछ में असहयोग के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
