Exit Poll 2024

Exit Poll 2024 – एक बार फिर बन रही मोदी सरकार, एग्जिट पोल में भाजपा 350 पार

देश

Exit Poll 2024 – लोकसभा चुनाव के बाद विभिन्न मीडिया समूहों और संस्थाओं की ओर से किए गए एक्जिट पोल्स में यह स्पष्ट अनुमान जताया गया है कि देश में एक बार फिर बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार बनने जा रही है।

Exit Poll 2024

इस बार के चुनाव में मुख्य तौर पर मुकाबला एनडीए गठबंधन और इंडिया गठबंधन के बीच है। एक तरफ बीजेपी 400 पार का लक्ष्य हासिल करने के लिए हुंकार भर चुकी है तो वहीं दूसरी तरफ विपक्ष इस बार सत्ता में वापसी का दावा कर रही है।

Exit Poll 2024 – तमाम एग्जिट पोल में एनडीए सरकार बन रही है। बात करें जन की बात (Jan Ki Baat) के एक्जिट पोल की तो उसके अनुसार एनडीए को 362 से 392 सीटें, इंडिया गठबंधन को 141 से 161 सीटें और अन्य को 10 से 20 सीटें मिल सकती हैं।

रिपब्लिक भारत मेट्रिज के अनुसार एनडीए 353 से 368 लोकसभा सीटें जीत सकता है। इंडिया गठबंधन 118 से 133 सीटें और अन्य 43 से 48 सीटें हासिल कर सकते हैं।

न्यूज 24-टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल में अनुमान जताया गया है कि एनडीए को 400 सीटें, इंडिया गठबंधन को 107 सीटें और अन्य को 36 सीटें मिल सकती हैं।

एबीपी न्यूज-सी वोटर के एग्जिट पोल के अनुसार एनडीए के 353 से 383 सीटें, इंडिया गठबंधन के 152 से 182 सीटें और अन्य के चार से 12 सीटें जीतने के आसार हैं।

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए 361 से 401, इंडिया गठबंधन 131 से 166 और अन्य आठ से 20 सीटें जीत सकते हैं।

POLSTRAT और PEOPLE’S INSIGHT एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए के खाते में 346 और इंडिया गठबंधन के पास 162 सीटें आ रही हैं।

Share from here