केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का हल्ला बोल जारी है। कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर डटे देशभर के किसानों के प्रदर्शन का आज 12वां दिन है। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सिंघु बॉर्डर पहुंचे हैं। यहां वह किसानों से मिल रहे हैं और उनके लिए सरकार की ओर से की गई व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।उनके साथ उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन भी मौजूद है।
