मोदी सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसानों के आंदोलन का आज 20वां दिन है। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा पास किए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलित किसानों ने कहा है कि वह सरकार से बातचीत करेंगे लेकिन उनकी कुछ शर्तें होंगी।
इस बीच सुरक्षा के मद्देनजर सिंघु बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस के साथ रैपिड एक्शन फोर्स यानी आरएएफ को तैनात किया गया है।
